मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया Former councilor of Ward 17 Neetu Sharma drew DC's attention to various problems of the Municipal Corporation area

लेखक: प्रकाशित:
वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया Former councilor of Ward 17 Neetu Sharma drew DC's attention to various problems of the Municipal Corporation area

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंप कर लंबे समय से लंबित राशन कार्ड लाभुकों को नहीं मिलने और उससे हो रहे परेशानियों से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि विगत 4- 5 वर्षों से राशन कार्ड बनकर तैयार है, किन्तु वह लाभुकों तक नहीं पहुंचा है। इससे वे खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के लिए भी राशन कार्ड की अनिवार्यता होती है। वैसे लोगों का नाम कार्ड में दर्ज किया जाता है। लेकिन राशन कार्ड नहीं मिलने से वे उससे भी बंचित है। पूर्व पार्षद ने क्षेत्र में व्याप्त भीषण जलसंकट पर भी उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बताया है कि जलस्तर में लगातार गिरावट और आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना के धीमी चाल के कारण वर्ष में पांच महीने कई वार्ड की जनता को पेयजल की घोर किल्लत झेलनी पड़ती है। नगर निगम की ओर से टैंकर द्वारा जलापूर्ति कराई जाती है जो नाकाफी है। साथ ही क्षेत्र में कई वार्डों में अभी तक पाइपलाइन और नल का कनेक्शन भी नहीं पहुंचा है। इससे सरकार के हर घर नल योजना अभियान भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त से उक्त समस्याओं का यथाशीघ्र निदान कराने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन