मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड में बिछेगी 15 हजार किमी सड़कों का जाल: मुख्यमंत्री A network of 15 thousand km of roads will be laid in Jharkhand: Chief Minister

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड में बिछेगी 15 हजार किमी सड़कों का जाल: मुख्यमंत्री A network of 15 thousand km of roads will be laid in Jharkhand: Chief Minister

◆सीएम चम्पाई सोरेन ने राजनगर चौक पर किया सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण
सरायकेला : खराब मौसम के बावजूद रविवार की शाम सूबे के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अपने गृह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनगर के कुमडीह पहुंचे और हूल दिवस पर आयोजित मेला में शिरकत किया। उसके बाद सीएम राजनगर चौक पहुंचे और वहां सिद्धो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। अंग्रेजों के खिलाफ सिद्धो-कान्हू, फुलो -झानो एवं चांद -भैरव के द्वारा लड़ाई प्रारंभ की गई थी। उसी के याद में हम सभी हुल दिवस मनाते हैं। उन शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार लगी हुई है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले माह से सभी प्राइमरी स्कूलों में जनजाति भाषा की पढ़ाई प्रारंभ होगी जो इस क्षेत्र के लिए यह काफी महत्वाकांक्षी योजना होगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के अलावा यहां के लोगों की विकास में भी लगी हुई है। कहा कि पूरे झारखंड में 15 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सड़क सुगम होंगे तो निश्चित रूप से व्यापार बढ़ेगी और लोगों को उसका लाभ मिलेगा। गांव से पंचायत, पंचायत से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय जुड़ेंगे और लोगों का आवागमन सुगम हो पाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलने वाली है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि सौ साल पहले हमारे पूर्वजों ने ब्रिटिश पर तीर चला कर इस आंदोलन को उपज दिया था। हमारे पूर्वजों की यह देन है कि राज्य में सीएनपीएससी की एक्ट बना जो आज भी कारगर है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन