मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जादूगोड़ा में दी गई श्रद्धांजलि On the death anniversary of Jan Sangh founder Dr. Shyama Prasad Mukherjee, tribute paid in Jaduguda

लेखक: प्रकाशित:
पुण्यतिथि पर जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जादूगोड़ा में दी गई श्रद्धांजलि On the death anniversary of Jan Sangh founder Dr. Shyama Prasad Mukherjee, tribute paid in Jaduguda

◆श्यामा प्रसाद की कुर्बानी के कारण ही काश्मीर से धारा 370 हटा: मनोज प्रताप सिंह
जादूगोड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कर जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद की कुर्बानी की वजह से ही काश्मीर से धारा 370 हटना संभव हो सका। उनकी कुर्बानियों को देश कभी भुला नहीं सकता। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, मंडल महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख रुपाली सवैया, सोमेन कुमार भक्त, रिक्की भक्त आदि शामिल थे। उन्होंने  देश के प्रति उनके योगदान को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन