मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे : जोबा माझी Will not tolerate exploitation of workers: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे : जोबा माझी Will not tolerate exploitation of workers: Joba Majhi

◆मजदूर दिवस पर नोवामुंडी पहुंची प्रत्याशी जोबा माझी, साथ रहे मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक सोनाराम सिंकू
नोवामुंडी : कोल्हान के खनन क्षेत्रों की कंपनियां अगर मजदूरों का शोषण करती है, उसके हक-अधिकार छिनने की कोशिश करेगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यह बातें सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नोवामुंडी के आदिवासी एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते निजी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण निर्धारित किया है। यही कारण रहा कि मजदूरों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से घबराकर केंद्र सरकार ने उन्हें झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उन्होंने कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा किसी कीमत पर मजदूरों को उनके हक-अधिकार से वंचित नहीं रखें, नहीं तो हम चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम को मंत्री दीपक बिरुवा, जगन्नाथपुर के कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकू ने भी संबोधित किया। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि इंडिया महागठबंधन आपके साथ है। साथ ही मजदूरों की हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्याशी जोबा माझी को विजयी बनाने की अपील की। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, कुतुबुद्दीन खान, अभिषेक सिंकू, इकबाल अहमद, इजहार रही, सुभाष बनर्जी, सुरेश संवैया समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन