मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील के स्क्रैप डंपिंग यार्ड में मारे गए गोविंद कालिंदी के मामले में सुरक्षा गार्ड ब्रिज बिहारी सिंह गिरफ्तार Security guard Brij Bihari Singh arrested in the case of Govind Kalindi killed in Tata Steel scrap dumping yard

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के स्क्रैप डंपिंग यार्ड में बीते 14 मई को गोविंद कालिंदी उर्फ गोगो नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गम्हरिया के आदर्श नगर निवासी सुरक्षा गार्ड बृज बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उंक्त हत्याकांड के बाद मृतक गोविंद कालिंदी की पत्नी द्वारा आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सुरक्षा गार्ड के राइफल को ज़ब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 14 मई की दोपहर स्क्रैप डंपिंग यार्ड में घुसे अपराधियों द्वारा लोडर चालक अभय सिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। उसके प्रतिशोध में सुरक्षा गार्ड ने गोली चलाई थी जिसमे हत्या कर भाग रहे गोविंद कालिंदी की मौत हो गई थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन