मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्थर खदानो में अवैध तरीके से जिलेटिन बारूद सप्लाई करने के आरोपी वासुदेव महतो को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल Police arrested Vasudev Mahato, accused of illegally supplying gelatin gunpowder in stone mines, and sent him to jail

लेखक: प्रकाशित:
पत्थर खदानो में अवैध तरीके से जिलेटिन बारूद सप्लाई करने के आरोपी वासुदेव महतो को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल Police arrested Vasudev Mahato, accused of illegally supplying gelatin gunpowder in stone mines, and sent him to jail

सरायकेला : पत्थर खदानो में अवैध रूप से जिलेटिन बारूद सप्लाई करने के आरोपी वासुदेव महतो को नीमडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के घर से छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में 399 पीस विस्फोटक जिलेटिन, एक पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा गोली भी बरामद किया है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नीमडीह प्रखंड के डीटाड़ गुण्डा निवासी बासुदेव महतो के घर भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटिन छुपा कर रखा गया है। उसके बाद पुलिस ने बीते 10 मई की रात आरोपी के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखे 399 पीस विस्फोटक जिलेटिन बरामद किया है। नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया है कि पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि भारी मात्रा में प्राप्त विस्फोटक जिलेटिन चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलगू निवासी आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के पास पहुंचने वाला था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि उक्त विस्फोटक जिलेटिन का उपयोग आजसू नेता हरेलाल महतो द्वारा अपने पत्थर खदान में नियम के विरुद्ध विस्फोट कर पत्थर खनन के लिए प्रयोग में लाता था। पुलिस ने आरोपी वासुदेव महतो के विरुद्ध विस्फोटक एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन