मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोडर चालक अभय सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Police arrested two accused in loader driver Abhay Singh murder case

लेखक: प्रकाशित:
लोडर चालक अभय सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Police arrested two accused in loader driver Abhay Singh murder case

गम्हरिया : टाटा स्टील, गम्हरिया प्लांट के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप चोरों द्वारा बीते मंगलवार को जगन्नाथपुर निवासी लोडर चालक अभय सिंह की हुई हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय बादल गोप और 19 वर्षीय विश्वास मुखी उर्फ बोका शामिल है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित है कि उंक्त हत्याकांड के बाद मृतक अभय सिंह की पत्नी द्वारा आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज कराते हुए जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को बास्कोनगर से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गम्हरिया स्थित टाटा स्टील के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में चोरी कर रहे चोरों को रोकने का प्रयास करने पर एमजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के लोडर वाहन चालक अभय सिंह की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई थी। उंक्त घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा भाग रहे चोरों पर गोली चलाई गई थी जिसमे गोविंद कालिंदी नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन