मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात बाइक की ठोकर से राहगीर गम्भीर रूप से घायल, एमजीएम भेजा गया Pedestrian seriously injured after being hit by unknown bike

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात बाइक की ठोकर से राहगीर गम्भीर रूप से घायल, एमजीएम भेजा गया Pedestrian seriously injured after being hit by unknown bike

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के मुख्य गेट के समीप बीते बुधवार की देर रात अज्ञात बाइक की ठोकर से पैदल जा रहा एक राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके सर, नाक और पांव में चोटें आई। घायल होने के बाद काफी देर तक वह सड़क पर ही पड़ा रहा। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर जब घायल पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से घायल व्यक्ति को जेआरडीसीएल के एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। बताया गया है कि वह पैदल ही गम्हरिया थाना की ओर से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी बाइक सवार द्वारा ठोकर मार दी गई। ठोकर मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन