मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री आनन्दमूर्त्तिजी के अवदान पर प्रतियोगिताओं का आयोजन Organization of competitions on the contribution of Sri Sri Anandmurthyji

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री आनन्दमूर्त्तिजी के अवदान पर प्रतियोगिताओं का आयोजन Organization of competitions on the contribution of Sri Sri Anandmurthyji

गम्हरिया : श्री श्री आनंदमूर्ति जी के अवदान दिवस पर आनन्दमार्ग स्कूल कांड्रा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच क्विज़ व चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रभात संगीत पर नृत्य, कौशिकी और तांडव आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य रूप से वी0 सुदर्शन, हरिश्चंद्र विद्या मन्दिर के प्रधानाध्यापक जग दुर्लभ एवं राज कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर नृत्य और तांडव प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। साथ ही, क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय दिया। अंत मे इन प्रतियोगिताओ में अव्वल रहे रागी दास, सौम्या जामुदा,  शुभोजित देव, वरलक्ष्मी, प्रतिमा, संजय सोरेन, शुभम मुर्मू , शुभम टुडु आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के जिला भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन