मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कंचन आजाद आजीविका महिला ग्राम संगठन के समूह ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान Kanchan Azad Aajeevika Mahila Gram Sangathan group launched voter awareness campaign

लेखक: प्रकाशित:
कंचन आजाद आजीविका महिला ग्राम संगठन के समूह ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान Kanchan Azad Aajeevika Mahila Gram Sangathan group launched voter awareness campaign

गम्हरिया : आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव की तैयारी चरम पर है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक प्रयास निरंतर जारी है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर इस बार विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया नीम  रहा है। आम मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने का कार्य जीविका दीदी भी अपने स्तर से कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को  कांड्रा पंचायत के कंचन आजाद आजीविका महिला ग्राम संगठन के समूह के दीदीयो द्वारा मतदाताओं को मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। कंचन आजाद आजीविका महिला ग्राम संगठन के समूह के दीदीयों ने कांड्रा पंचायत के कंचनपाड़ा, आजाद बस्ती आदि क्षेत्रों  में लोगों को कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कहा कि मतदान कर हम देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीएम छोटू मोहन मुर्मू, बीआरपी सुमित्रा कुमारी,प्रशासक एडविन सत्यपदा त्रिपाठी, महिला डीओ कृतिका, आईआरपी ओएब्बोबंगा, जेएसएलपीएस सुनीता प्रमाणिक, सुभद्रा दास, राधिका महतो, बैसाखी महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन