मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, पाटलिपुत्रा से चोरी हुआ सामान रघुनाथपुर जंगल से बरामद Goods stolen from Patliputra recovered from Raghunathpur forest

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, पाटलिपुत्रा से चोरी हुआ सामान रघुनाथपुर जंगल से बरामद Goods stolen from Patliputra recovered from Raghunathpur forest

गम्हरिया : कांड्रा थाना पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। बीते मंगलवार की रात कांड्रा स्थित पाटलिपुत्रा कंपनी से चोरी किए गए सामानों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कांड्रा-चौका मार्ग के रघुनाथपुर जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने उंक्त जंगल से पीवीसी पाइप बनाने वाली डाई 4 पीस, सीजर 17 पीस, मेंडरल 24 पीस और एक्साइड बैटरी 08 पीस बरामद किया गया है। कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सम्भवतः चोरों द्वारा रघुनाथपुर जंगल में चोरी की गई सभी सामानों को अन्यत्र खपाने के लिए छुपा कर रखा गया था। पुलिस को उंक्त जंगल मे सामान होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद वहां छापेमारी कर इन सामानों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए अन्य सामानों की बरामदगी हेतु प्रयास जारी है। हालांकि इस मामले में शामिल अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अलावा आरक्षी मनोज कुमार राय, मृत्यंजय महतो समेत कई पुलिस बल शामिल  थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन