मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आर्थिक तंगी भी नहीं बनी बाधा, बारहवीं साइंस की द्वितीय टॉपर बनी छोटा गम्हरिया की खुशी स्वर्णकार Even financial constraints did not become a hindrance, Chhota Gamhariya's happiness became the second topper of 12th Science

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : जैक बोर्ड की 12वीं साइंस परीक्षा में 445 अंक प्राप्त कर जिला की द्वितीय टॉपर बनी एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, गम्हरिया की छात्रा खुशी स्वर्णकार परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। छोटा गम्हरिया के सुनील महतो पथ निवासी उसके पिता सुखदेव स्वर्णकार ऑटो चालक हैं जबकि माता सोनाली स्वर्णकार गृह पत्नी है। खुशी ने बताया कि काफी परेशानियों के बावजूद उसके पिताजी ने उसे ट्यूशन दिलाया और घर मे माता के कामों में हाथ बढ़ाते हुए प्रतिदिन 10 से बारह घन्टे पढ़ाई कर उसने यह सफलता पाई है। इसमें स्कूल के शिक्षकों का भी काफी सहयोग मिला। उसने बताया कि पैसों की कमी के कारण फिलहाल वह बीएससी की पढ़ाई करेगी और साथ साथ इंजीनियरिंग की तैयारी भी करेगी। उसकी इस सफलता पर परिजनों में खुशी व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन