मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हावड़ा-हटिया यात्री ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, बड़ा दुर्घटना टला Elephant dies after being hit by Howrah-Hatia passenger train, major accident averted

लेखक: प्रकाशित:
हावड़ा-हटिया यात्री ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, बड़ा दुर्घटना टला Elephant dies after being hit by Howrah-Hatia passenger train, major accident averted

सरायकेला (चांडिल) :‌ चांडिल-मुरी रेलखंड के लेटेमदा तथा बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच बाकारकुड़ी गांव के समीप हावड़ा-हटिया यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह तीन बजे की आसपास बताई जा रही है। घटना के समय ट्रेन हावड़ा से हटिया जा रही थी। उसी समय हाथी रेलवे लाइन पार कर रहा था और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतना जोरदार था कि हाथी सामने स्थित बिजली के खंभे से टकराया जिससे बिजली का खंभा डेढा हो गया और विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त विद्युत तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। उस बिजली के खंभा के क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब 15 घंटे तक उंक्त रेलमार्ग पर यातायात बाधित रहा। गुरूवार दोपहर करी  12 बजे के बाद उंक्त मार्ग पर रेल परिचालन प्रारम्भ हुआ। घटना की खबर फैलते ही मृत हाथी को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर रेलवे की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत हाथी को रेलवे ट्रैक से हटाया। उसके बाद क्षतिग्रस्त विद्युत खंभा और तार की मरम्मतीमरण कार्य शुरू किया गया। रेलवे के पीडब्लूआई कृष्णा कुमार ने बताया कि हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से घटना हुई। दुर्घटना से ट्रेन या यात्रियों को किसी प्रकार का कोई क्षति नही हई है।। वन विभाग द्वारा हाथी के शव को पोस्टमार्टम कर गड्ढा कर अंतिम संस्कर कर दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन