मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गम्हरिया प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न Elections held in a peaceful atmosphere in Gamharia block amid tight security arrangements

लेखक: प्रकाशित:
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गम्हरिया प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न Elections held in a peaceful atmosphere in Gamharia block amid tight security arrangements

गम्हरिया : सिंहभूम संसदीय सीट पर सरायकेला विधानसभा अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के सभी बूथों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। शहरी क्षेत्रों में अधिकतर बूथों पर भीड़ कम रही। लेकिन दिन के चढ़ने के साथ ही कई बूथों पर मतदाता के आने की सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान मतदान के प्रति रहा। ग्रामीण क्षेत्रो में अधिकांश बूथों पर प्रातःकाल से ही मतदाताओं की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई जो 12 बजे तक लगी रही। इस कारण कई बूथों पर 80 से 85 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस दौरान गम्हरिया के तीन बूथों पर ईवीएम में खराबी आ जाने से देर से मतदान प्रारम्भ हुआ। गम्हरिया प्रखण्ड के रापचा आगनबांड़ी केन्द्र मतदान केंद्र संख्या 32 में ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटा विलंब से मतदान शुरु हुआ। माइक्रो आब्जर्वर अधिकारी कृष्ण हांसदा ने बताया कि ईवीएम मशीन को सील करने से पहले क्लियर नहीं किया गया था, जिस कारण मजिस्ट्रेट को बुलाकर मशीन को क्लियर किया गया। इसके बाद करीब आठ बजे से वहां मतदान शुरु किया गया। इसी प्रकार बूथ संख्या 51, छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में भी ईवीएम में आई खराबी के कारण एक घण्टा विलम्ब से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा,बूथ संख्या 32 में भी ईवीएम में खराबी आने से एक घण्टा विलम्ब से मतदान शुरू हो सका। इस दौरान उन बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन