मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक व खलासी घायल Driver and helper injured in collision with uncontrolled cargo auto and tractor

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक व खलासी घायल Driver and helper injured in collision with uncontrolled cargo auto and tractor

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया वीको मोड़ के समीप एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसा, जिससे ऑटो चालक और खलासी घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को दूसरे टेम्पो से एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल ऑटो चालक की पहचान चंदन पांडे के रुप में हुई है जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर वीको मोड़ के समीप टर्न ले रहा था। इसी दौरान मालवाहक ऑटो के चालक का ऑटो से नियंत्रण टूट गया और सीधे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल भिजवाया और वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन