मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ऑटो क्लस्टर सभागार मे गम्हरिया प्रखंड के बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर के साथ उपायुक्त ने की बैठक DC held a meeting with BLO and BLO Supervisor of Gamharia Block in Auto Cluster Auditorium

लेखक: प्रकाशित:
ऑटो क्लस्टर सभागार मे गम्हरिया प्रखंड के बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर के साथ उपायुक्त ने की बैठक DC held a meeting with BLO and BLO Supervisor of Gamharia Block in Auto Cluster Auditorium

सरायकेला : गम्हरिया व आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र मे प्रखंड वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण को लेकर ऑटो क्लस्टर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उपायुक्त के द्वारा मतदान केंद्रवार वोटर इनफॉरमेशन स्लिप की समीक्षा की गई। उपायुक्त नें शेष बचे मतदाता सूची वितरण कार्य को बुधवार, 8 मई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। समीक्षा क्रम मे ऐसे क्षेत्र जहां अपेक्षाकृत वितरण प्रतिशत कम पाई गई उन क्षेत्रों मे नगर निगम आदित्यपुर तथा सम्बन्धित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय से कर्मी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बुधवार तक सभी योग्य मतदाताओं के बीच मतदाता सूची वितरण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं के घर पहचान हेतु स्थानीय कर्मियों, वरिष्ठ नागरिक का सहयोग लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता या उनके परिवार के योग्य सदस्य को ही वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची वितरण के क्रम में शहरी क्षेत्र में लोगों को निर्वाचन संबंधित जानकारी प्रदान कर मतदान के प्रति प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोगो की मतदान प्रक्रिया में भूमिका सुनिश्चित की जा सके। अंत में उपायुक्त के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर को मतदाता शपथ दिलाकर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की अपील की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन