◆बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने का दिया निर्देश
सरायकेला : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जिला अंतर्गत 10-सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इसके निमित्त शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी,सभी एआरओ और एईआरओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देने जा रहे हैं। निर्वाचन का कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यकता अनुसार एफ़एसटी की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने एक्सपेंडिचर को लेकर सभी बैंक के मेजर ट्रांजैक्शंस तथा शराब दुकान के थोक बिक्री पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मौसम को देखते हुए डिस्पैच सेंटर पर पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त मात्रा में लाईट, बल्ब, पंखा तथा चार्जिंग प्वाइंट्स जैसे महत्वपूर्ण सुविधाएं सुदृढ़ करने को कहा। साथ ही, पोलिंग पार्टी तथा पुलिस पार्टी की सुविधा के दृष्टिकोण से तथा सामग्री डिस्पैच सेंटर्स पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यक साइनेस बोर्ड लगाने, डिस्पैच सेंटर पर हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम तथा हैंड्स ऑन प्रिंटिंग की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वाहनों पर पोलिंग पार्टी, मतदान केंद्र संख्या, वाहन तथा ड्राइवर का सम्पर्क नम्बर इंगित करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करने की बात कही। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, निदेशक डीआरडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी, एआरओ व एईआरओ उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें