मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अवैध रूप से ओड़िसा से बालू लेकर झारखंड लाए जा रहे तीन हाइवा को सीओ ने किया जब्त CO seizes three highways that were illegally bringing sand from Odisha to Jharkhand

लेखक: प्रकाशित:
अवैध रूप से ओड़िसा से बालू लेकर झारखंड लाए जा रहे तीन हाइवा को सीओ ने किया जब्त CO seizes three highways that were illegally bringing sand from Odisha to Jharkhand

पोटका : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर अंचल अधिकारी निकिता बाला द्वारा कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के साथ  रविवार की सुबह रसूनचोपा मध्य विद्यालय के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया गया। तीनों हाइवा बिना चालान के ही ओड़िसा से झारखंड प्रवेश कराया जा रहा था। हालांकि हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। सीओ ने तीनों वाहनों को जब्त कर कोवाली थाना को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में कोवाली थाना में एमडीडीआर एक्ट के तहत वाहन मालिकों पर मामला दर्ज कराया गया है। सीओ ने बताया कि उन्हें अवैध बालू की ढुलाई होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। तत्पश्चात छापेमारी कर उपरोक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अवैध बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन