मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने गम्हरिया स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का लिया जायजा Chakradharpur Railway Division's DRM Arun J Rathore took stock of the ongoing works under Amrit Bharat Yojana at Gamharia station

लेखक: प्रकाशित:
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने गम्हरिया स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का लिया जायजा Chakradharpur Railway Division's DRM Arun J Rathore took stock of the ongoing works under Amrit Bharat Yojana at Gamharia station

गम्हरिया : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर द्वारा शनिवार को गम्हरिया रेलवे स्टेशन का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई जिसे दुरुस्त करने का उन्होंने निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गम्हरिया स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पूरे प्लेटफार्म, ओवरब्रिज एवं निर्माण कार्य स्थल का स्वयं जायजा लिया। इस क्रम में डीआरएम ने उन्नत भारत के तहत निर्माण हो रहे कार्यों के नक्शे को लेकर सभी निर्माण कार्य का मिलान भी किया। निर्माण कार्य की धीमी गति देख वे भड़क उठे। कहा कि अब तक दस प्रतिशत निर्माण कार्य भी पुरा नहीं हुआ है। इससे पूर्व उन्होंने इस योजना के तहत राजखरसावां और सीनी रेलवे स्टेशन में हो रहे निर्माण कार्य की भी जांच किया और आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि अमृत भारत योजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के 15 स्टेशनों का चयन किया गया है जहां युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीएन कपिश चंद्र गुप्ता, एईएम एच के महापात्रा सीनियर डीएसटी एन एम दास, डीसीएम भास्कर साहू के अलावा बीओएम, एडीआरएम, एआरएम समेत कई रेल अधिकारी भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन