मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कदमा में आदित्यपुर निवासी भोलू कुम्हार की दिनदहाड़े हत्या Bholu Kumhar, resident of Adityapur, murdered in broad daylight in Kadma

लेखक: प्रकाशित:
कदमा में आदित्यपुर निवासी भोलू कुम्हार की दिनदहाड़े हत्या Bholu Kumhar, resident of Adityapur, murdered in broad daylight in Kadma

मृतक भोलू कुम्हार (फ़ाइल फोटो)
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत कदमा बाजार स्थित शराब दुकान के समीप आदित्यपुर निवासी भोलू कुम्हार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना के वक्त भोलू अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना भोलू के परिजनों को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे उसके परिजन भोलू को लेकर टीएमएच पहुंचे, जहां जांचोपरांत के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि भोलू आदित्यपुर के राममड़ैया बस्ती का रहने वाला था। विगत चार दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना की सूचना पाकर कदमा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि भोलू भाजपा नेता गणेश महाली का भी करीबी था। इधर, इस हत्या का आरोपी आदित्यपुर के ही विक्की नंदी को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विक्की नंदी और भोलू के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा था।आदित्यपुर स्थित छठ घाट पर विक्की नंदी पर बम से हमला किया गया था, जिसमें बम की सप्लाई करने का आरोपी भोलू को बताया जाता है। इसके बाद से ही विक्की ने भोलू की हत्या की योजना बना लिया था। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

हत्यारे शीघ्र किए जाएंगे गिरफ्तार- सिटी एसपी
इस मामले को लेकर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि चिकित्सको के अनुसार भोलू की हत्या चापड़ से वार कर की गई है। चिकित्सकों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन