मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेनों के आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर अस्तित्व संस्था ने सौंपा ज्ञापन Astitva Sanstha submitted memorandum demanding stoppage of various trains at Adityapur station

लेखक: प्रकाशित:
विभिन्न ट्रेनों के आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर अस्तित्व संस्था ने सौंपा ज्ञापन Astitva Sanstha submitted memorandum demanding stoppage of various trains at Adityapur station

आदित्यपुर : सामाजिक संस्था अस्तित्व संस्था द्वारा बुधवार को आदित्यपुर स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर अखिलेश कुमार को एक मांग पत्र सौंपा गया। उंक्त मांग पत्र के माध्यम से आदित्यपुर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा हावड़ा एक्सप्रेस, टाटा बक्सर एक्सप्रेस, सुवर्णरेखा एक्सप्रेस, हावड़ा रांची सुपर फास्ट एक्सप्रेस, टाटा- आसनसोल एक्सप्रेस तथा टाटा- अर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत कोरोना काल से  ठहराव बंद किए गए ट्रेनों का फिर से ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा आदित्यपुर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं में वृहद पार्किंग एरिया, टाटा-कांड्रा मेन रोड से कनेक्टिविटी व आवागमन की सुविधा बहाल करने का आग्रह भी किया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि  सिंहभूम की सांसद, टाटानगर स्टेशन के निदेशक, चक्रधरपुर मण्डल के डीआरएम, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, जीएम दक्षिण पूर्व रेलवे आदि को भी प्रेषित की गई है। इस दौरान अस्तित्व संस्था की संस्थापक सह सचिव मीरा तिवारी, जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी, संस्था के सम्मानित सदस्य टीके प्रसाद, रमाशंकर पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर झा, खिरोद सरदार, अनिता देवी, दशमिता हाइब्रो, अंजली होनहागा, एस्तर तिर्की, रोशनी उरांव समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन