मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर की ओर से महिला पॉलीटेक्निक में खोला गया अमृतधारा Amritdhara opened in Mahila Polytechnic by Marwari Yuva Manch, Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर की ओर से महिला पॉलीटेक्निक में खोला गया अमृतधारा Amritdhara opened in Mahila Polytechnic by Marwari Yuva Manch, Jamshedpur

गम्हरिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर की ओर से समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल की माता स्व0 मुन्नी देवी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति मे गम्हरिया स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में अमृतधारा पनशाला खोला गया। इसका उद्घाटन मंच के अध्यक्ष आंशूल रिंगासिया ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने बताया गया कि इस अमृतधारा से भीषण गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल मिलेगी जो संस्थान की छात्राओं के लिए एक वरदान से काम नहीं है। इसके लिए संस्थान की छात्राओं द्वारा युवा मंच के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंच के सचिव विजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शिव चौधरी, राजेश अग्रवाल, संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार, बिहारी गोंड समेत कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन