मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 5 में जाम नाला की कराई गई सफाई Cleaning of clogged drain in Ward 5 of Adityapur Municipal Corporation

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 5 में जाम नाला की कराई गई सफाई Cleaning of clogged drain in Ward 5 of Adityapur Municipal Corporation

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम की ओर से मंगलवार को वार्ड पांच स्थित गम्हरिया बाजार के मुख्य मार्ग से दुर्गापूजा मैदान तक नाला की सफाई कराई गई। नाली की सफाई हो जाने पर लोगों को गंदे जलजमाव की परेशानी से निजात मिली। विदित है कि विगत नाला जाम हो जाने के कारण विगत 15 दिनों से गम्हरिया बाजार के ब्रांच रोड में गन्दा पानी का बहाव हो रहा था जो दुर्गापूजा मैदान के समीप सड़क पर जमा था। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार की सुबह नगर निगम के 40 सफाईकर्मी और जेसीबी की मदद से जाम पड़े नाला की सफाई कराई गई। इससे गम्हरिया के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उंक्त वार्ड के पार्षद सिद्धनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन