मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के शंकरपुर गांव में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या A 35-year-old woman committed suicide by hanging herself in Shankarpur village of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के शंकरपुर गांव में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या A 35-year-old woman committed suicide by hanging herself in Shankarpur village of Gamharia

गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव में संयुक्ता मुखी (35) नामक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण वह बहुत परेशान थी। सम्भवतः इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो आवाज़ दी गई किन्तु कोई जवाब नही मिला तो उसके कमरे का दरवाजा काफी मशक्कत के बाद तोड़ दिया गया। दरवाजा खुलते ही वह फंदे से झूलती हुई पाई गई। तत्पश्चात, परिजनों ने इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन