मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इप्टा द्वारा आयोजित शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित 25 units of blood collected in the camp organized by IPTA

लेखक: प्रकाशित:
इप्टा द्वारा आयोजित शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित 25 units of blood collected in the camp organized by IPTA

आदित्यपुर : सामाजिक संस्था भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) की ओर से जुझारू सदस्य दिवंगत आनंद महतो की पुण्य तिथि पर आदित्यपुर के शेरे-पंजाब स्थित मिश्रा सेंटर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुभारम्भ स्व0 आनंद महतो की तस्वीर पर मुख्य अतिथि बीएम पैनाली, उनकी पत्नी भानोमति महतो और समाजसेवी विमल बैठा द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 परमानंद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ लोगों को शिविर में रक्तदान करने जरूर आना चाहिए।  इससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती है। राष्ट्रीय सचिव डॉ0 नथुनी सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी  जमशेदपुर और ब्लड बैंक से आए चिकित्सको और उनकी पूरी टीम को संगठन की ओर से इस पवित्र कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर को सफल बनाने में इप्टा के राष्ट्रीय सलाहकार प्रेम दयाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमलेश गिरि, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देव झा, उपाध्यक्ष डॉ0 रूपेश कुमार, सचिव डॉ0 सुदर्शन कुमार सिंह, जटाशंकर तिवारी, एसडी प्रसाद, प्रमोद कुमार गुप्ता, आरबी निराला, पंकज कुमार गुप्ता, डॉ0 राधेश्याम महतो, अर्पणा झा, प्रतिमा कुमारी, डॉ0 सोहन प्रताप शर्मा, कैलाश मंडल,आशीष चौरसिया, उत्तम कुमार, प्रिय रंजन, पंकज शर्मा आदि का भरपूर सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन