मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शनि मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on the 18th foundation day of Shani Temple

लेखक: प्रकाशित:
शनि मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on the 18th foundation day of Shani Temple

गम्हरिया : श्री श्री शनिदेव पूजा समिति की ओर से गम्हरिया डीवीसी मोड़ के समीप स्थित शनि मंदिर का 18वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान शनिदेव महाराज का ध्वजारोहण कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस पूजनोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही है। इस मौके पर दोपहर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सन्ध्या में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित ज्ञानदेव भजन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसिया उपाध्यक्ष डॉ0 सुधीर सिंह ने कहा कि ईश्वर की आराधना से मन को शांति मिलती है। उन्होंने शनि मंदिर के परिचालन में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शनिदेव पूजा समिति के अध्यक्ष राजू चौधरी, महासचिव महेंद्र प्रसाद बांसवाला, कोषाध्यक्ष तरुण तिवारी उर्फ मुन्ना, बुबई दास, शैलेश तिवारी, अमरेश गोस्वामी, संजय वर्मा, अंकित तिवारी, गोविंद शर्मा, आशुतोष प्रधान समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन