मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार एक युवक की मौत, एक घायल A young man riding an auto died, one injured after being hit by a truck

लेखक: प्रकाशित:
ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार एक युवक की मौत, एक घायल A young man riding an auto died, one injured after being hit by a truck

●घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर जीवनपुर- सालडीह गांव के बीच शनिवार की शाम कांड्रा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या (ओडी 05 एडी/9175) की चपेट में आने से ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान चंद्रपुर निवासी इशाद (27) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान जाबिर (37) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक ऑटो से सरायकेला की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कांड्रा की ओर से आ रहे ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सरायकेला-कांड्रा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाया गया किन्तु वे अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन