मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा महिला जनसंपर्क अभियान की बैठक में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने पर हुई चर्चा There was discussion on voting in favor of the party candidate in the meeting of BJP Mahila Public Relations Campaign

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा महिला जनसंपर्क अभियान की बैठक में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने पर हुई चर्चा There was discussion on voting in favor of the party candidate in the meeting of BJP Mahila Public Relations Campaign

गम्हरिया : भारतीय जनता पार्टी की महिला जनसम्पर्क अभियान की बैठक सरायकेला विधानसभा में महिला जिलाध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोल्हान प्रभारी रीता मिश्रा, सिंहभूम लोकसभा सह संयोजक मालती गिलुवा एवं जया रानी पांडिया ने महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के गुर सिखाए। इस मौके पर रीता मिश्रा ने महिला कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला हित मे किए गए कार्यों की जानकारी देने को कहा। इस मौके पर मालती गिलुवा ने कहा कि हमे महिलाओं से मिलकर कहना है कि महिलाओं के ऐसे शुभचिंतक मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए भारतीय जनता के प्रत्याशी गीता कोड़ा को कमल फूल निशान में वोट देने का आग्रह करना है। बैठक में रिंकू राय,उषा पांडे, अनिशा सिन्हा, रितिका मुखी, अर्चना मिश्रा, सुनीता मिश्रा, पूनम ठाकुर, पुष्पा टुडू, सुनीता पासवान, प्रिया ठाकुर, रामा देवी, रूपा सिंह दास के अलावा कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन