मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेईई मेन में द्वितीय स्थान पाने वाले सचिन गुप्ता को समाजसेवी बबुआ सिंह ने किया स्वागत Social worker Babua Singh welcomed Sachin Gupta, who got second position in JEE Main

लेखक: प्रकाशित:
जेईई मेन में द्वितीय स्थान पाने वाले सचिन गुप्ता को समाजसेवी बबुआ सिंह ने किया स्वागत Social worker Babua Singh welcomed Sachin Gupta, who got second position in JEE Main

गम्हरिया : कांङ़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला छात्र सचिन कुमार गुप्ता जेईई मेन परीक्षा में कोल्हान में द्वितीय स्थान लाकर पूरे जिले ही नही प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। उंक्त परीक्षा में बेहतर रैंक लाने पर शनिवार को उनके घर जाकर उनके पिता सदन गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी समेत उनके पुत्र सचिन कुमार गुप्ता को समाजसेवी संजीव कुमार सिंह(बबुआ सिंह) ने अंग वस्त्र व गुलदस्ता प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि सचिन कुमार गुप्ता के पिता मुन्ना गुप्ता एक ऑटो चालक  हैं और ऑटो चलाकर अपने परिवार की जीविका चलाते हैं। साथ ही, कम आय में भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके पुत्र की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं। बबुआ सिंह के साथ उनको बधाई देने वालो में ऑटो यूनियन के महासचिव अमरजीत यादव, कांड्रा ऑटो यूनियन के प्रमुख अजय डे भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन