मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, मौत Saraikela couple accident death

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, मौत Saraikela couple accident death

मृतक का फ़ाइल फोटो
सरायकेला : जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के एनएच 220 पर गोबिंदपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दम्पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनगर के खोकरो गांव निवासी सूरज हांसदा (30) और उसकी पत्नी सोलमा हांसदा (25) के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार खोकरो निवासी सूराज हांसदा अपने स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल से पत्नी सोलमा हांसदा के साथ अपने ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव गए थे। लौटने के क्रम में हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पेट्रोल पंप पार कर जैसे ही वे विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया लाया गया जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन