मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण Sapling plantation done on World Earth Day in Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण Sapling plantation done on World Earth Day in Nav Jyoti Vidya Mandir

गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर, गम्हरिया में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर दिए अपने वक्तव्य के दौरान पृथ्वी का अर्थ और उसके महत्व को साझा किया। इस मौके पर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने पेड़ों के महत्व तथा वनों की कटाई से हमारी धरती पर पड़ने वाले प्रभाव पर आधारित एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर और उसके आसपास कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन