मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरपीएफ ने यात्री सुरक्षा के लिए कांड्रा स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान RPF launched awareness campaign at Kandra station for passenger safety

लेखक: प्रकाशित:
आरपीएफ ने यात्री सुरक्षा के लिए कांड्रा स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान RPF launched awareness campaign at Kandra station for passenger safety

कांड्रा : रेल सुरक्षा बल सीनी के थाना प्रभारी अमल घोष के नेतृत्व में आरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों द्वारा कांड्रा स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगो को चलती ट्रेन पर पथराव नहीं करने, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और टोल फ्री नंबर 139 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। आरपीएफ प्रभारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रेल आपकी संपति है, इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने पर रेल लाइन पार नहीं करने, रेल लाइन के किनारे नहीं चलने, रेलवे लाइन के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत देने को कहा। इस मौके पर कांड्रा आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा, एएसआई नागेंद्र सिंह के अलावा कई आरपीएफ जवान मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन