मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर रामभक्तों और श्रद्धालुओं के बीच बांटे चना-शर्बत Many social organizations organized camps and distributed gram and sherbet among Ram devotees and devotees

लेखक: प्रकाशित:
कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर रामभक्तों और श्रद्धालुओं के बीच बांटे चना-शर्बत Many social organizations organized camps and distributed gram and sherbet among Ram devotees and devotees

गम्हरिया : रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से क्षेत्र में कई जगहों पर शिविर लगाकर राम भक्तों व अन्य श्रद्धालुओं की सेवा की गई। श्री राम सेना की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर शिविर आयोजित कर लोगों के बीच चना व शर्बत वितरण किया गया।
इस दौरान सदस्यों द्वारा समाज के कई प्रबुद्ध लोगों को पगड़ी पहनाकर और भगवा वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री राम सेना के सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, राजा टूडू, चंदन कुमार, रॉबिन हांसदा, सवेरा कुमार, पुरुषोत्तम खंडेलवाल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। क्षत्रिय संघ, गम्हरिया इकाई की ओर से आयोजित शिविर में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, विनोद सिंह, ब्रजेश सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

वहीं, ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से पूनम बहन के नेतृत्व में गम्हरिया में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच चना और शर्बत वितरण किया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय तैलिक महासभा द्वारा सुजीत उर्फ मुन्ना कुमार के नेतृत्व में तथा जनकल्याण दुर्गापूजा समिति की ओर से अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में शिविर आयोजित कर राम भक्तों और अन्य श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन