मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा ने किया बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच IG Akhilesh Jha investigated the misbehavior with BJP candidate Geeta Koda.

लेखक: प्रकाशित:
छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा ने किया बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच IG Akhilesh Jha investigated the misbehavior with BJP candidate Geeta Koda.

गम्हरिया : सरायकेला विस क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में बीते रविवार को प्रचार करने पहुंची भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की के मामले की जांच करने मंगलवार को छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा उंक्त गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई ग्रामीणों से उंक्त घटना के बावत पूछताछ किया। इसके तहत उन्होनें यहां सरायकेला खरसावां जिले के एसपी और गम्हरिया थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की। उसके बाद आईजी गम्हरिया थाना पहुंचे जहां उन्होंने मोहनपुर गांव में घटित घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उंक्त मामले में दोनों ओर से दायर एफआइआर की भी समीक्षा कर इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जा रहे है, इसकी भी जानकारी ली। विदित है कि रविवार को चुनाव प्रचार करने मोहनपुर गांव पहुंची भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को गांव जाने से रोकते हुए ग्रामीणों द्वारा करीब ढाई घंटे तक बंधक बना लिया गया था।  इस दौरान भाजपा समर्थकों के साथ ग्रामीणों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस द्वारा उनको ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया गया था। तत्पश्चात, दोनों पक्षों द्वारा गम्हरिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। साथ ही, भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर जिले के एसपी और थाना प्रभारी को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की गई थी। इस मामले में आयोग द्वारा भी उपायुक्त से रिपोर्ट तलब किया गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में आईजी गम्हरिया पहुंचे थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन