मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लखीसराय में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल Four killed, one injured in road accident in Lakhisarai

लेखक: प्रकाशित:
लखीसराय में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल Four killed, one injured in road accident in Lakhisarai

पटना(Patna) : बिहार के लखीसराय में सोमवार की अहले सुबह हुई सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह से दो बाइक में लौट रहे पांच लोगों को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास बेलगाम ट्रक द्वारा उन्हें रौंद दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।मृतकों में पुग्गी यादव (22) पिता खुशीलाल यादव, नव टोलिया साध बाबा स्थान, लक्ष्मी महतो (45) पिता आशिक महतो, नव टोलिया साध बाबा स्थान, मनीष कुमार (22) पिता सहेन्द्र महतो, भवानीपुर और कुणाल कुमार (16), पिता अजय शर्मा, मिर्जापुर मुंगेर निवासी शामिल हैं। घायल व्यक्ति का नाम सूरज कुमार, पिता अजय कुमार भवानीपुर का रहने वाला है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन