मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने यूसील सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सत्पथी को किया सम्मानित, श्रमिक संघ की समस्याओं से कराया अवगत Ex MLA Surya Singh Besra honored UCIL CMD Dr. Santosh Kumar Satpathy, informed about the problems of the labor union

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : घाटशिला के पूर्व  विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने भारतीय  कामगार श्रमिक संघ के बैनर तले बुधवार को यूसील के सीएमडी डॉ0 संतोष कुमार सत्पथी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों की पवित्र परंपरागत पीली धोती भेंट कर उन्हे सम्मानित  किया। पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता वाली यूसील की मजदूर संगठन भारतीय कामगार श्रमिक संघ व यूसील इंप्लाइज सन एसोसिएशन की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की  जीवन शैली से जुड़ी ओलचिकी में उनके द्वारा रचित कविता को भी सौंपा। सीएमडी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सह भारतीय कामगार श्रमिक संघ के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, उपाध्यक्ष माधवेंद्र मेहता, सचिव बाघराय हो, कोषाध्यक्ष सलमा हांसदा, यूसील इंप्लाइज सन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार गोप, सह सचिव सूरज मुर्मू, सदस्य गोविंदा महाली, गुना माझी, शंकर महाकुड आदि शामिल थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन