मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशेड़ी पति से चाकू से किया पत्नी पर वार, पत्नी घायल Drug addict husband attacked wife with knife, wife injured

लेखक: प्रकाशित:
नशेड़ी पति से चाकू से किया पत्नी पर वार, पत्नी घायल Drug addict husband attacked wife with knife, wife injured

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गागुट्टू में एक शराबी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू नायक नामक व्यक्ति शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी ललिता नायक से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान वह सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया जो उसके पीठ में जा लगी। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने शम्भू नायक को धड़ दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बारे में घायल महिला की सास गुरवारी नायक ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। उसका बेटा शंभू गलत संगत में पड़ कर शराब का आदी हो गया है। इस कारण वह काम भी नहीं करता है। वह और उसकी बहू दोनों ईंटा भट्ठा में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। शंभू हर छोटी-छोटी बात को लेकर ललिता से झगड़ा करता रहता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन