मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल सभा कर किया प्रदर्शन Congress held a rally and protested against the action of the Income Tax Department

लेखक: प्रकाशित:
आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल सभा कर किया प्रदर्शन Congress held a rally and protested against the action of the Income Tax Department

आदित्यपुर : आयकर विभाग द्वारा मोदी सरकार के दबाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को लगभग 3500/- करोड़ का अवैध जुर्माने का नोटिस प्रदान किए जाने के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक पर हल्ला बोल सभा कर प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि भाजपा एवं मोदी सरकार के दबाव में आयकर विभाग कानून के अनुपालन में मनमर्जी करते हुए कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज कर दिया है। चुनाव से पूर्व इस तरह की गैर कानूनी कार्रवाई लोकतंत्र पर प्रहार है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी आयकर विभाग को इस मामले में फटकार लगाई है। कहा कि मोदी सरकार की मंशा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बना कर एक तरफा चुनाव जीतना है जो कभी सफल नहीं हो सकता। इस मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आयकर विभाग की एकतरफा करवाई द्वेषपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस एवं इन्डिया गठबंधन के लोग डरने वाले नहीं है। जनसहयोग से झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें इन्डिया गठबंधन जीतेगी। वरिष्ठ नेता उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा हो गया है। सभी सरकारी संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वही कर रहा जो मोदी सरकार निर्देश दे रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केपी सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के आदिवासी व मूलवासी सिंहभूम समेत सभी सीटों पर भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, खगेन चन्द्र महतो, रमाशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, जिला उपाध्यक्ष जमील अशरफ, दिवाकर झा, महासचिव लालबाबू सरदार, मुकेश श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर उपाध्याय, प्रमेन्द्र मिश्रा, कुणाल रॉय, रमेश ठाकुर, छोटू सिंह, प्रदीप बारीक, संदीप गोप, यूथ कांग्रेस के राजू लोहार, प्रकाश मंडल, संजीव कुमार सिन्हा, बबीता सिन्हा, रमेश बालमुचू, दारा सिंह, गोपाल सिंह, अनिमा मंडल, रानी कलुंडिया, मुन्ना सिंह, रामविचार राय, रिजवान खान, प्रभात रंजन श्रीास्तव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन