मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने राजनगर में बूथ कार्यकर्ताओ संग बैठक की CM Champai Soren held a meeting with booth workers in Rajnagar.Chief Minister Champai Soren held a meeting with booth workers in Rajnagar.

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने राजनगर में बूथ कार्यकर्ताओ संग बैठक की CM Champai Soren held a meeting with booth workers in Rajnagar.Chief Minister Champai Soren held a meeting with booth workers in Rajnagar.

सरायकेला : सोमवार को मुख्यमंत्री ने राजनगर प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पार्टी प्रत्याशी की जीत दिलाने के गुर सिखाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिलाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झारखंड में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा और महागठबंधन सभी 14 लोस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का सपना देख रही है, लेकिन इस बार 150 का आंकड़ा भी पार नही कर पाएगी। कहा कि दस वर्षो तक केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। अब जनता इस जुमले की सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी। सीएम ने भाजपा ने झारखंड में सबसे अधिक दिनों तक राज किया है। लेकिन आज भी यहां की जनता मूलभूत बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। महागठबंधन सरकार ने आते ही यहां के जल- जंगल और जमीन की रक्षा का बीड़ा उठाया और गांव-गांव सरकार के जनकल्याण जानकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया गया। इसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन