मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एसपी से लगाई न्याय की गुहार Appealed for justice to SP alleging land grab by fraud

लेखक: प्रकाशित:
धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एसपी से लगाई न्याय की गुहार Appealed for justice to SP alleging land grab by fraud

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 7 स्थित 3.31 करोड़ की सीएनटी जमीन को धोखे से हड़पने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा निवासी प्रकाश सरदार ने आदित्यपुर थाना समेत एसपी से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में प्रकाश सरदार ने बताया है कि उसकी पुश्तैनी जमीन आदित्यपुर वार्ड नंबर 7 में है, जिसे पूर्व में श्री भुनीला वेंकटेश इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों द्वारा तत्कालीन सीओ के फर्जी रिपोर्ट के आधार पर धोखे से उसके पिता के अंगूठे का निशान लेकर 3.31 करोड़ की जमीन को मात्र 1.60 लाख में खरीद लिया था। रजिस्ट्री के बाद जब उसके पिता नुनु सरदार ने रुपए की मांग की तो वे लोग गाली- गलौज करते हुए जाति- सूचक शब्द का प्रयोग करने लगे। इस कारण मानसिक तनाव में वर्ष 2022 में उसके पिता की मौत हो गई। इसे लेकर निदेशक के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी (337/22) दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक हार कर उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। अब वह जब भी कंपनी में रुपयों की मांग करने जाता है तो उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर भगा दिया जाता है। प्रकाश ने कंपनी के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कंपनी के निदेशक जय कुमार ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है। उन्होने बताया कि नुनु सरदार के साथ 22 लाख रुपए में जमीन का सौदा हुआ था जिसका भुगतान कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन