मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया के बारहवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत बच्चे रहे सफल, छह टॉप टेन में शामिल 98 percent students of SS Plus Two High School Gamhariya were successful in class 12th examination, six included in top ten

लेखक: प्रकाशित:
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया के बारहवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत बच्चे रहे सफल, छह टॉप टेन में शामिल 98 percent students of SS Plus Two High School Gamhariya were successful in class 12th examination, six included in top ten

गम्हरिया : जैक द्वारा घोषित बारहवीं के रिजल्ट में एसएस प्लस टू उवि, गम्हरिया के 98 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण  हुए है। बारहवीं साइंस में विद्यालय की चार छात्राएं तथा आर्ट्स में दो छात्राए जिले की टॉप टेन में शामिल होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इससे विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव ने बताया कि वर्ष 2024 के बारहवीं साइंस की परीक्षा में इस विद्यालय से कुल 46 बच्चे सम्मिलित हुए थे जिसमें 34 बच्चे और 06 द्वितीय श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए हैं। इसमे 451 अंक प्राप्त कर आशामणि महतो जिले की प्रथम टॉपर, 445 अंक लाकर खुशी स्वर्णकार द्वितीय टॉपर तथा 439 अंक लाकर वर्षा नंदी चतुर्थ टॉपर रही जबकि 427 अंक लाकर सुप्रिया महतो जिले की छठा टॉपर रही। बारहवीं आर्ट्स में जिले कि द्वितीय टॉपर रही विद्यालय की छात्रा तृप्ति दास ने 86.80 प्रतिशत तथा पांचवां टॉपर रही नीतू दास को 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। आर्ट्स की परीक्षा में विद्यालय से कुल 345 बच्चे शामिल थे जिसमें 296 प्रथम, 106 द्वितीय तथा 01 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार, बारहवीं कॉमर्स की परीक्षा में विद्यालय के कुल 63 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें 44 प्रथम श्रेणी से और 18 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को बधाई  देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन