मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य की सभी 14 लोस सीटों पर इंडिया गठबंधन करेगी जीत दर्ज- चम्पई सोरेन INDIA alliance will win all the 14 low seats of the state - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
राज्य की सभी 14 लोस सीटों पर इंडिया गठबंधन करेगी जीत दर्ज- चम्पई सोरेन INDIA alliance will win all the 14 low seats of the state - Champai Soren

◆बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ संग बैठक कर सीएम ने दिया जीत का मूल मंत्र
गम्हरिया : सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तीन दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को अपने विधानसभा सरायकेला के गम्हरिया पहुंचे। इस दौरान सर्वप्रथम कांड्रा मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीणों से मिले। इसके बाद में गम्हरिया के होटल डॉल्फिन में उन्होंने गम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक किया। करीब एक घन्टे तक चली उंक्त बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में झामुमो और इंडिया गठबंधन दल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के टिप्स दिए।

उक्त बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बूथ संख्या एक से दस तक के झामुमो के बूथ अध्यक्षो और सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया। इसके अलावा उन्होने आदित्यपुर स्थित होटल नोवांटा में ननि क्षेत्र के बूथ संख्या 11से 35 तक के कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने केंद्र की भाजपानीत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह पूंजीपतियों की जुमलेबाज सरकार है। राज्य सरकार द्वारा लाई गई जनहित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 वर्ष उम्र पार कर चुके हर तबके की महिलाओं को पेंशन देने का काम सरकार ने किया है। इसके अलावा अबुआ आवास योजना के तहत आवासहीन लोगों को मकान उपलब्ध करा रही है। रोजगार के क्षेत्र में भी यहां के आदिवासी मूलवासी व स्थानीय लोगों  के लिए औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करवाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मिशन नहीं है। उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान झामुमो और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में कराने का निर्देश दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अभी से ही तैयारी में जोर शोर से जुट जाने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मण्डल ने किया।
इस मौके पर बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सीके गोराई, ज़िप सदस्य पिंकी मंडल, झामुमो नेता सचिन महतो, बंकिम चौधरी, संजय दास, दीपक नायक, दिनेश गोराई, रंजीत प्रधान, बादल पाल, सनत कपाट, कृष्णा दास, भैरव प्रामाणिक, अजीत दास, प्रेमचन्द्र दास  धनंजय नायक समेत काफी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सदस्य और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन