मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Voter awareness campaign conducted in various panchayats of Kharsawan block

लेखक: प्रकाशित:
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Voter awareness campaign conducted in various panchayats of Kharsawan block

सरायकेला : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान खरसावां प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर ( खरसावां, चिलकु, जोजोडीह व दलाइकेला ) में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करें। इस अवसर पर उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन