मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत कांड्रा पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न Two day training completed in Kandra Panchayat Secretariat under Jal Jeevan Mission

लेखक: प्रकाशित:
जल जीवन मिशन के तहत कांड्रा पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न Two day training completed in Kandra Panchayat Secretariat under Jal Jeevan Mission

गम्हरिया : जल जीवन मिशन के तहत कांड्रा पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जल जीवन मिशन के 'हर घर जल' के तहत उंक्त पंचायत के हितधारको को जल की उपलब्धता से होने वाले फायदों के बावत जानकारी दी गई। इस मौके पर रांची से आए प्रशिक्षक देवानंद देवेश ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए, इस मिशन के तहत पंचायत के सभी ग्रामों में हर परिवार को उनके घर मे ही शुद्ध व पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को समय की बचत होगी। इससे यदि महिला शिक्षित है  तो उस समय का उपयोग कर अपने बच्चों को पढ़ाने या घर की आजीविका में सहयोग कर सकेगी या घर के अन्य कार्यों में सहयोग कर अपना योगदान दे पाएगी। साथ ही, उनके सहयोग से परिवार का उत्थान हो सकता है। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित जलकर की राशि का भुगतान भी समय पर करने को कहा। इस अवसर पर कांड्रा पंचायत की उपमुखिया रीना मुखर्जी, पूर्व उप मुखिया अनिल सिंह, सुनीता प्रमाणिक, जल सहिया सरस्वती महतो, संचालक बरुण नाग, सुभद्रा दास, मोना महतो, वैशाखी महतो, रूपाली देवी, राधिका महतो समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन