मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्राइबल इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) ने सोनारी में मनाया जमशेदजी टाटा की जयंती, दी श्रद्धांजलि Tribal Indian Chamber of Commerce and Industry (TICCI) celebrated the birth anniversary of Jamsetji Tata in Sonari

लेखक: प्रकाशित:
ट्राइबल इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) ने सोनारी में मनाया जमशेदजी टाटा की जयंती, दी श्रद्धांजलि Tribal Indian Chamber of Commerce and Industry (TICCI) celebrated the birth anniversary of Jamsetji Tata in Sonari

जादूगोड़ा : ट्राइबल इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की), झारखंड चैप्टर द्वारा ट्राईबल कल्चर सेंटर, सोनारी में आधुनिक भारत के निर्माता एवं टाटा कंपनी के संस्थापक स्व0 जमशेदजी टाटा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सदस्यों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर टिक्की के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मार्डी, राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग 
उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने कहा की टाटा कम्पनी पूरी दुनिया में सामाजिक दायित्व के लिए प्रख्यात है। आधुनिक भारत के निर्माता महामानव स्व0 टाटा जी वंचित वर्गों के मसीहा थे। उन्होंने वंचित समाज को रोजगार और शिक्षा के माध्यम से समानता दिलाई। आज आदिवासी समाज उनके किए गए अमूल्य योगदानों को कभी नहीं भूला सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज मार्शल मारड़ी, रंजन मारड़ी रामलाल महाली, सौरभ बेसरा, विनोद माझी, राजेश दास, कुंवर नाग, जोसेफ कांदिर, दिलीप सवासी, उपेंद्र बांनरा, विल्कन पूर्ति, रामदास मुर्मू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन