मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

छठे दिन भी तेंदुआ पकड़ से बाहर, रक्षा को ले कांड्रा से आदित्यपुर स्टेशन तक धीमी गति से चलेगी ट्रेनें To protect the leopard, trains will run at slow speed from Kandra to Adityapur station

लेखक: प्रकाशित:
छठे दिन भी तेंदुआ पकड़ से बाहर, रक्षा को ले कांड्रा से आदित्यपुर स्टेशन तक धीमी गति से चलेगी ट्रेनें  To protect the leopard, trains will run at slow speed from Kandra to Adityapur station

गम्हरिया : बीते रविवार के बाद औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों में देखे जाने के बाद अब तेंदुआ को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वन विभाग समेत एक्सपर्ट की कई टीमें लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी है। किंतु, छह दिन बीत जाने के बावजूद वह पकड़ से बाहर है। इससे क्षेत्र के लोग डरे सहमे  हैं। तेंदुआ का भय इस कदर है कि शाम होते ही लोग अपने अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं।
इस संबंध में गम्हरिया वन परिक्षेत्र पदाधिकारी की मांग पर तेंदुआ के जानमाल की रक्षा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशन अधीक्षक ने गम्हरिया से कांड्रा और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बीच रात्रि में धीमी गति (5 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन करने का आदेश दिया है। सरायकेला के वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय कुमार ने बताया कि सभी टीमें औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर तेंदुआ को रेस्क्यू करने में लगातार जुटी है। इधर, जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भी प्रभावित इलाकों के लोगों से सावधानी बरतने और रात में अपने पशु पक्षियों को बंद घरों में रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वैसे विगत तीन दिनों से तेंदुआ का हलचल शांत है और कहीं से भी उसके चहलकदमी की खबर नहीं मिली है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और वन विभाग सतर्क है और तेंदुआ की खोज में अलग अलग टीम बनाकर तलाश कर रही है।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन