मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसटीआर विद्यालय संजय के छात्रों ने किया कांड्रा नर्सरी का भ्रमण Students of STR Vidyalaya Sanjay visited Kandra Nursery

लेखक: प्रकाशित:
एसटीआर विद्यालय संजय के छात्रों ने किया कांड्रा नर्सरी का भ्रमण Students of STR Vidyalaya Sanjay visited Kandra Nursery

गम्हरिया : एसटीआर विद्यालय, संजय, सरायकेला के छात्रों को कांड्रा नर्सरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उनके साथ भारतीय वन सेवा, रांची के पदाधिकारी विश्वनाथ शाह और सरायकेला-खरसावां जिले के डीएफओ आदित्य नारायण उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को पौधा संरक्षण, पौडों का ग्रापटिंग करने आदि की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों से हमे बहुत लाभ है। पेड़ है तो जीवन है और हमें इसे बचाकर रखना है। हमें कोशिश करनी है कि अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस दौरान पौधे लगाने और उसके संरक्षण के तरीकों को भी बताया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक समीर कुमार समाल, अमित कुमार, प्रभारी फॉरेस्टर सुनील कुमार महतो, देवेन्द्र नाथ टूटू, वनरक्षी सुब्रतो मजूमदार, सुनील जरिका, अजय सिंह, जीतेन्द्र मण्डल आदि भी  मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन