मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में रामनवमी की तैयारी पर हुई चर्चा Preparations for Ram Navami were discussed in the meeting of the Central Akhara Committee

लेखक: प्रकाशित:
केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में रामनवमी की तैयारी पर हुई चर्चा Preparations for Ram Navami were discussed in the meeting of the Central Akhara Committee

आदित्यपुर : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक आदित्यपुर के सालडीह बस्ती स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी ने किया। इस मौके पर रामनवमी की तैयारियों पर चर्चा कर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बैठक में शामिल अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर अखाड़ा समिति के महासचिव श्रीराम ठाकुर ने सभी अखाड़ा समिति के प्रतिनिधि एवं लाइसेंस धारको को अपने अपने बस्ती और मुहल्लों में आसन्न लोकसभा चुनाव में लोगों से मतदान के प्रति जागरूक करने एवं शत् प्रतिशत मतदान कराने की अपील किया। उंक्त बैठक में आदित्यपुर दुर्गा मंदिर अखाड़ा, इमली चौक सार्वजनिक हनुमान अखाड़ा, जय हनुमान अखाड़ा रेलवे फाटक, चुना भट्ठा अखाड़ा, वनांचल बजरंग अखाड़ा सालडीह आशियाना आदि लाइसेंसी और बजरंग अखाड़ा सालडीह हरिमंदिर, लालू अखाड़ा चांदनी चौक मांझी टोला, आदित्यपुर दो के भोला अखाड़ा, शिव काली मंदिर अखाड़ा आदि गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों द्वारा विसर्जन जुलूस निकालने पर निर्णय हुआ।  इसके अलावा गम्हरिया के पूंजीडूंगरी छोटा गम्हरिया अखाड़ा, सार्वजनिक बजरंग अखाड़ा भगवान सिंह तथा बजरंग अखाड़ा फूलन सिंह की ओर से भी विसर्जन जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन