मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पीएम ने कांड्रा स्टेशन में 'एक स्टेशन-एक उत्पाद' का किया वर्चुअल उदघाटन PM virtually inaugurated 'One Station-One Product' at Kandra Station

लेखक: प्रकाशित:
पीएम ने कांड्रा स्टेशन में 'एक स्टेशन-एक उत्पाद' का किया वर्चुअल उदघाटन PM virtually inaugurated 'One Station-One Product' at Kandra Station

गम्हरिया : कांड्रा स्टेशन में 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर भारतीय रेल एक मिशन बनाकर काम कर रही है। इसी के तहत प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लगभग 6000 रेल परियोजनाओं की सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस सौगात से भारत का विकास होगा। इस मौके पर चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीएमई राजीव रंजन, टाटानगर के स्टेशन डायरेक्टर रघुबंश कुमार, रेल अधिकारी आनंद कुमार झा, मो0 वकील, संजय गुप्ता, मनोज सिंह, कांड्रा आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा, एएसआई नागेंद्र सिंह, प्रमोद दास, पीसी यादव के अलावा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, मनोरंजन नंदी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन