मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय, निकली शिव बारात On Mahashivratri, Shiva temples echoed with the slogan of Har-Har Mahadev, Shiva procession took place

लेखक: प्रकाशित:
महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय, निकली शिव बारात On Mahashivratri, Shiva temples echoed with the slogan of Har-Har Mahadev, Shiva procession took place

गम्हरिया : महाशिवरात्रि के अवसर शुक्रवार को कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिरों में उमड़ पड़ी। उपस्थित महिलाओं ने विधि विधान से भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस क्रम में कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में जल चढाने को लेकर शद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। इसके अलावा एसकेजी कॉलोनी, आरपीएफ बैरक, बनाडुंगरी, पाउरी स्थान, मध्य बस्ती, कांड्रा बाजार, गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी, प्रखंड परिसर, सतवाहिनी, बड़ा गम्हरिया बस्ती में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस मौके पर बड़ा गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में प्रातःकाल में पूजा अर्चना के बाद पालकी यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सन्ध्या में भोले बाबा की गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः मन्दिर परिसर पहुँचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शिव बारात का स्वागत किया गया। इसके आयोजन में मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह समेत सभी सदस्य मौजूद थे। वहीं, कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव के बारात की भव्य झांकी निकाली गई जो कांड्रा के डोकाकुली बस्ती, कांड्रा बाजार, स्टेशन चौक, एसकेजी कॉलोनी होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। झांकी में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, नंदी, हनुमान, भूत-प्रेत आदि के वेष में बने बच्चे शामिल थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। तत्पश्चात मन्दिर में भगवान शिव व पार्वती के विवाह समारोह का आयोजन किया गया। बड़ा गम्हरिया बस्ती स्थित पौराणिक शिव मंदिर की   ओर से भी भगवान शिव के बारात की भव्य झांकी निकाली गई। इसके आयोजन में सीताराम बेज, संजय बेज, मथुर दास, आदित्य बेज, प्रेम चंद्र दास, भिगुराम दास, स्नेहा पाल, दीपाली दास आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन